दिल्ली

हाजी हाफिज मलिक के घर पर हुआ ईद मिलन समारोह, आप नेत्री आतिशी और सारिका चौधरी भी हुईं शामिल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी हाफिज मलिक के प्रीत विहार स्थित आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम मलिक ने बताया कि इस समारोह में पार्टी की ईस्ट दिल्ली प्रभारी आतिशी सिंह और सारिका चौधरी भी शामिल हुईं. उन्होंने मलिक व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को ईद की मुबारकबाद दी.

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देता है. हमें मिलजुल कर यह त्योहार मनाना चाहिए. उन्होंने सेवइयां और अन्य पकवान का भी लुत्फ उठाया.


इस मौके पर निगम पार्षद हाजी अब्दुल रहमान, शकील मलिक, नईम मलिक, सोहेल इस्लाम काजी, हाजी जलालुद्दीन, हाजी शकील अहमद, अली निजाम, हाजी शमीम ठेकेदार, गाजीपुर डेयरी फार्म फार्मर्स एसोसिएशन के प्रधान संत राम, उपाध्यक्ष हाजी रईस, मो. मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *