यूपी

रगडगंज के परसदा में मिला भ्रूण

अमित पाठक, बहराइच 

जनपद गोंडा के अधीनस्थ कस्बा रगडगंज में दिल दहलाने वाली अमानवीय घटना से जनमानस स्तब्ध है , वहाँ के निवासी हनुमान वर्मा s/o साधू शरन वर्मा निवासी परसदा ने लिखित तहरीर सूचना पुलिस को सुबह दी, प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए अविलम्ब मौके पर दल बल के साथ स्थिति को नियंत्रित करके उचित कार्यवाही की.
चौकी प्रभारी रगड़गंज ने बताया कि हनुमान वर्मा 19 – 06 – 2019 को सुबह अपनी खेत की तरफ से आ रहा था कि रास्ते मे धर्मदास तिवारी के लिप्ट्स पेड़ के पास एक नवजात शिशु ( लड़की ) जिसकी उम्र गर्भ से लेकर अब तक करीब 6- 7 महीने का अनुमान लगाया गया है उसका शव पड़ा था. उक्त प्रकरण पर जब यह संवाददाता मौके पर पहुंच कर वहाँ उपस्थित चौकी प्रभारी रगडगंज महिमा नाथ उपाध्याय से सम्पूर्ण अमानवीय प्रकरण पर बातचीत की उन्होंने बताया कि ऐसे प्रकरण निंदनीय है और पुलिस सख्ती के साथ कार्य करते हुए सख्त है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देते ही महिमा नाथ उपाध्याय तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर नवजात शिशु के शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, स्थिति नियंत्रण में है और ऐसे घृणित कार्य करने वाले अज्ञात कारकों की घोर निंदा की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *