पंजाब

बचपन बचाओ आंदोलन ने पुलिस के साथ मिलकरऔद्योगिक घरानों में छापेमारी कर छह बाल मज़दूर कराए मुक्त

Share now

लुधियाना : स्टेट एक्शन वीक के छठे दिन लुधियाना में जिला टास्क फोर्स कमेटी की टीम B ने विभिन्न औद्योगिक घरानों में छापामारी कर 6 बाल/किशोर श्रमिक मुक्त कराये। टीम B में सहायक डायरेक्टर फैक्ट्री मक्खन सिंह प्रदीप कुमार, लेबर इंस्पेक्टर जसवीर कौर, आत्मजोत वर्मा, जिला बाल सुरक्षा यूनिट से हेमंत शर्मा, सेहत विभाग से डॉक्टर, शिक्षा विभाग से हरमिंदर सिंह रोमी, चाइल्ड लाइन से हरजीत सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की पुलिस फोर्स व बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य शामिल थे। टीम B ने जी टी रोड स्थित मैसर्स वीजे जैन हौजरी में रेड करके 6 बाल श्रमिक मुक्त कराये।

मुक्त करवाने के बाद बच्चों का मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के ऑफिस ले गए। यहाँ ये बताना अनिवार्य होगा कि बाल कल्याण समिति लुधियाना के भंग होने की सूरत में बाल कल्याण समिति मोगा को लुधियाना का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है जबकि पूरे कार्यवाही सप्ताह में एक बार भी बाल कल्याण समिति मोगा, लुधियाना नहीं आयी।

मात्र ई-मेल के ज़रिये बच्चों से सम्बंधित आर्डर भेजे जा रहे है। हमेशा की तरह लेबर विभाग ने आज भी मुक्त हुए बच्चों को उनका बकाया मज़दूरी नहीं दिलाया। चाइल्ड लाइन के हरजीत सिंह ने कहा कि इस कार्यवाही सप्ताह में लेबर विभाग के फैक्ट्री विंग में बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने हेतु इच्छाशक्ति की कमी साफ़ दिख रही है क्योकि पूरी टीम 9:30 बजे लेबर विभाग के ऑफिस आ जाती है और रेड के लिए टीमें 11:30 से पहले लेबर विभाग के ढीलमुल रवैये के कारण नहीं निकलती। गैर सरकारी संगठनों के पास शिकायतें होने के बावजूद लेबर विभाग उनकी चिन्हित की गयी जगहों पर नही जा कर randomly रेड कर रहा है। लेबर विभाग द्वारा टीम में शामिल गैर सरकारी संगठनों से पहले ही चिन्हित स्थानों के पते पूछ लिए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *