हरियाणा

सड़क हादसे हादसे में गर्भवती महिला की मौत

सोहना, संजय राघव
सोहना गुडगांव मार्ग गांव धुनेला के समीप एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गईl गर्भवती महिला अपने देवर के साथ सोहना जा रही थी इसी दौरान एक कार चालक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई l वही उसका देवर भी घायल हो गया महिला को गंभीर अवस्था में सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से उसे गुड़गांव रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाl
जानकारी के अनुसार धुनेला निवासी जाकिर अपनी भाभी गुलाब शाह जो कि 8 महीने की गर्भवती थी उसे अपनी बाइक पर लेकर सोहना आ रहा था जब वह गांव से थोड़ा सा आगे पहुंचा उस समय एक तेज गति से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लियाl इस दुर्घटना में जाकिर को चोट लगी वहीं उसकी भाभी गुलाब शाह गंभीर रूप से घायल हो गई l महिला को सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसे गुड़गांव के लिए रेफर कर दियाl गुड़गांव पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *