यूपी

दिवंगत शिक्षक के परिवार को जनपद के शिक्षकों ने किया सहयोग

Share now

अमित पाठक, बहराइच

जनपद अंतर्गत बिशेश्वरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रहे स्व प्रभात कुमार सोनी के परिवार को जनपद भर के शिक्षकों के सहयोग से तीन लाख एक सौ रुपये की सहयोग राशि दिवंगत शिक्षक की पत्नी विजय लक्ष्मी को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा दी गई।

विगत दिनों मार्ग दुर्घटना में शिक्षक प्रभात सोनी की मृत्यु हो गई थी, उस समय शिक्षकों ने उनके परिवार को सहयोग का संकल्प लिया था। उनकी तेरहवीं के अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी को यह सहयोग राशि दी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बहराइच के जिला संरक्षक के के पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष व विशेश्वरगंज के अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिशेश्वरगंज के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह आसिफ अली उमेश चन्द्र त्रिपाठी जगरूप सिंह रवि शुक्ल सगीर अंसारी कैलाश नाथ गिरि विश्वनाथ पाठक तनवीर आलम के के तिवारी गोपाल जी शुक्ल महेंद्र सिंह विनय कुमार सिंह सुरेश कुमार सरोज शैलेन्द्र वर्मा राकेश मौर्य सुग्रीव वर्मा बच्छराज मिश्र हनुमान प्रसाद गुप्ता जय प्रकाश तिवारी शैलेन्द्र मिश्र अखिलेश सिंह विशेन देवेन्द्र पाण्डेय मनोज कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *