झारखण्ड

बोकारो थर्मल में थम नहीं रहा कोयले का अवैध कारोबार, 13 बाइक, 225 बोरा कोयला सहित एक गिरफ्तार

बोकारो थर्मल/ रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कोयले की अवैध कारोबार पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद नही थम रहा है। शुक्रवार को बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर सीसीएल कॉलोनी, नयी बस्ती, लुकूबाद, आरमो, गडके व हथबजवा में छापामारी कर 13 बाइक, 225 बोरा अवैध कोयला सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान बाइक से कोयला ले जा रहे धंधेबाज नरकी-बोकारो थर्मल मेन रोड़ पर भी पुलिस पीछाकर धंधेबाजों के बाइक पकडे़। हालांकि एक ही धंधेबाज पुलिस के पकड़ में आया। बाकी धंधेबाज सड़क पर बाइक छोड़कर भाग गए। एसडीपीओ ने छापामारी कर कोयला, बाइक ओर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बोकारो थर्मल पुलिस को सौंप दिया। तीन दिन पहले भी एसडीपीओ ने इन्ही जगहों से छापामारी कर 11 बाइक, 200 बोला अवैध कोयला ओर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था। एसडीपीओ द्वारा लगातार छापामारी से बोकारो थर्मल थाना पुलिस पर सवाल उठने लगा है। थाना क्षेत्र से होने वाले कोयला के अवैध कारोबार की जानकारी 20किमी दूर रहने वाले बेरमो एसडीपीओ को मिल जाती है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहींं मिलती है। इधर, ऊपरघाट में भी बंशी जंगल व सियारी जंगल से कोयले की अवैध धंधा परवान पर चढ़ा है। सियारी व बंशी जंगल में बाइक से कोयला गिराया जा रहा है, जहां से ट्रकों में लोड़कर बिहार के मंडियों में भेजा रहा है। इसकी सूचना पेंक-नारायणपुर पुलिस को भी है। इस मामले में खुफिया विभाग ने मुख्यालय को एक रिपोर्ट भी भेजी है। बताया जा रहा कि एसडीपीओ की कार्रवाई रिपोर्ट पर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *