झारखण्ड

11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे में जोश में आकर चढ़ गया युवक, करंट से गंभीर

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार 
ऊपरघाट स्थित मुंगो-रंगामाटी पंचायत के आदिवासी गांव पंचफेडी ससुराल आए युवक को उस समय महंगा पड़ गया। जब वह नशे की हालत में 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे में चढ़ गया। तार को छुने की कोशिश किया। इस दौरान उस युवक ने 11 हजार वोल्ट के तार को कंरट की टेस्टिंग करने लगा। जिसमें प्रवाहित करंट युवक को लगभग 50 फीट ऊपर ही झुलस गया। ओर पोल पर ही बेहोश होकर लटक गया।

बताया जाता है कि युवक गिरीडीह जिले डुमरी प्रखंड के कसियाटांड का रहने वाला है। वह एक दिन पहले ससुराल आया था। सोमर मांझी का दामाद है। जब गांव वालों ने उस युवक को पोल लटका देखा तो बिजली विभाग को फोनकर बिजली कटवायी ओर फिर वहां उतारा। करंट से युवक बुरी तरह से जल गया है। बेहोशी की हालत में उसे डुमरी स्थित मीना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *