झारखण्ड

ऊपरघाट में करम उत्सव, झूमे ग्रामीण

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के बडकाडीह नव प्राथमिक विद्यालय मेंं करमा पूजा को लेकर करम महोत्सव का आयोजन विदु चंदन ओल आस्डा के द्वारा किया गया। करम महोत्सव मेंं स्थानीय कलाकारों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक संगीत एंव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करमा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम चांदमुनी कुमारी, द्वितीय शांति सोरेन व चिंता कुमारी टुडू तृतीय स्थान पर रही ।महोत्सव के मुख्य अतिथि झामुमो के जिला संयुक्त सचिव वृजलाल हांसदा व विशिष्ट अतिथि स्वामी विवेकानंद इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य सह समाजसेवी प्रेम कुमार महतो उपस्थित थे। । करम महोत्सव को हांसदा वृजलाल हांसद ने कहा कि करमा झारखंड की प्रमुख त्यौहार है। इसके अलावे कई राज्यों में बडेंं ही धूमधाम से करमा पर्व मनाया जाता है। जिसमें प्रकृति की जाती आदिवासी समाज अनादि काल से ही प्रकृति से जुड़े हैं ओर प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। यह त्यौहार लोगों मे उत्साह और उमंग लेकर आता है ।इस मोके पर नारायण मरांडी, मनोहर हांसदा, दिनेश किस्कु, किशोर टुडू, राजेंद्र किस्कु, संतोष मरांडी, सरिता सोरेन, अनिता मरांडी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *