झारखण्ड

ऊपरघाट से अपह्रत नाबालिग लड़की हिमाचल प्रदेश से बरामद

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो अनुमंडल के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र से बुडगड्डा से अपह्रत नावालिक लड़की को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण कर्ता अर्जुन तुरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बताया जाता है कि 11 सितंबर को बुडगड्डा से नावालिग को जबरन शादी करने की नीयत से बुडगड्डा निवासी अर्जुन तुरी ने अपहरण कर्ता हिमाचल प्रदेश ले गया था। वहां पर डरा धमकाकर एक कमरे में नावालिक को बंद कर रखा था। नावालिक के पिता ने स्थानीय थाना में 46/2019 के तहत मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने टेक्निकल सेल की मदद अपह्रत नावालिक को सकुशल हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी कार्तिक महतो ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में नावालिक को बंधक बनाकर रखने की सुचना मिलने के बाद बोकारो एसपी पी मुरूगन के आदेश पर एक टीम का गठन किया। टीम में एएसआई रंजीत कुमार, अनुराधा मिंज वह कृष्ण कुमार महली को हिमाचल प्रदेश भेजा गया। वहां पर स्थानीय पुलिस की सहयोग से नावालिक व अपहरण कर्ता अर्जुन तुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को नावालिक की मेडिकल जांच के बाद उसके परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया। ओर अपहरण कर्ता को तेनुघाट जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *