हरियाणा

सोहना क्राइम टीम ने पकड़ा अवैध शराब से भरा एलपी ट्रक

सोहना, संजय राघव
गुरुग्राम क्राइम टीम सेक्टर 40 पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर अवैध शराब से भरे ट्रक को काबू किया है lपुलिस ने ट्रक से 795 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैl बताया जा रहा है कि शराब को गुरुग्राम से भरकर बिहार के लिए ले जाया जा रहा थाl
.गुरुग्राम क्राइम टीम 40 की पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि एक एमपी नम्बर ट्रक में अग्रेजी शराब की पेटियों से भरकर ट्रक के पिछले हिस्से में राखी की ईट भरकर उप्पर से त्रिपाल लगाकर शराब को सोहना के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है lपुलिस ने सूचना को सही मानते हुए सोहना के पास लाखुवास गाव में नाकेबंदी कर अवैध शराब से भरे ट्रक को काबू कर लिया lजिसके बाद जब गाड़ी को थाने लाकर चैक किया तो एम्पेरियल ब्लू मार्का की 795 पेटियां शराब मिलीl
थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शराब से सम्बंधित दस्तावेज जब चालक से मांगे गए तो वह पेश नही कर सका lजिसके बाद चालक रवि कुमार निवासी मथुरा के खिलाफ धारा 420 व शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *