दिल्ली

प्रियंका गांधी को भूला पूर्व कांग्रेस विधायक, प्रियंका चोपड़ा जिन्दाबाद के लगाए नारे, टि्वटर पर हुई फजीहत, पढ़ें किसने क्या कहा?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है और कांग्रेस पार्टी इसकी तैयारी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसके चलते प्रदेश भर में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है| लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित एक रैली के दौरान कांग्रेस की उस समय फजीहत हो गई जब एक पूर्व विधायक प्रियंका गांधी का नाम लेने की जगह प्रियंका चोपड़ा का नाम ले बैठे|

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने बवाना में आयोजित रैली में रविवार को प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे की जगह मंच से ही #priyankachopra जिंदाबाद के नारे देना शुरू कर दिया| जिस वक्त सुरेंद्र कुमार यह नारा दे रहे थे उस वक्त दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे| फिर क्या था, यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड करता रहा| दरअसल कांग्रेस की ओर से चुनावी रैली का आयोजन किया गया था| जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे और मंच संभाला हुआ था पार्टी के ही पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने|

सुरेंद्र कुमार इतने जोश में आ गए कि वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम ही भूल गए| उन्होंने पहले सोनिया गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए लेकिन जब प्रियंका गांधी जिंदाबाद कहने की बारी आई तो वह #priyankachoprazindabad कह बैठे| कांग्रेस के मंच से इस तरह की घटना बेहद ही शर्मसार करने वाली है|

हैरानी की बात यह है कि जो नेता अपने महासचिव का नाम भी ठीक ढंग से नहीं ले पा रहा है वह जनता को कितनी तवज्जो देगा इसका अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है| सुरेंद्र कुमार की इस जिंदाबाद की नारेबाजी के बाद पार्टी की जमकर फजीहत हुई और यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा| ट्विटर पर इसे लेकर दिलचस्प बयान दिनभर आते रहे| किसी ने कहा कि कांग्रेस की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है तो किसी ने कहा कि priyanka Chopra कांग्रेस में शामिल हो गई हैं| कोई बोला कि कांग्रेस की इतने बुरे दिन आ गए हैं कि अब उसे राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी की बजाय Priyanka Chopra को लाना पड़ रहा है| तो किसी ने कहा कि पब्लिक को बेवकूफ बनाने वाली कांग्रेस के नेता खुद ही अपनी पार्टी को ही बेवकूफ बनाने में लगे हुए हैं|

ट्विटर पर एक शख्स का कहना था कि कांग्रेस पार्टी कॉमेडी सर्कस चला रही है और उसकी चुनावी रैलियां ग्रेट कॉमेडी शो है| वही एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि अब राहुल गांधी भी कोई रैली अटेंड नहीं करेंगे क्योंकि कांग्रेस के नेता कहीं राहुल गांधी जिंदाबाद की बजाय राहुल बजाज जिंदाबाद के नारे ना लगाने लग जाए| वहीं एक ने ट्वीट किया कि इंडिया को कॉमेडियन की कोई जरूरत नहीं है यहां पर ऑलरेडी कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद हैं|

उधर, एक ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अभी रागा फ्लू से गुजर रही है और फिलहाल उसकी हालत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है| दरअसल, यह पूरा मामला रविवार को बवाना में आयोजित जन आक्रोश रैली का था| इस रैली का आयोजन अवैध कॉलोनियों और आर्थिक मंदी के मुद्दे पर बुलाई गई थी| रैली के समापन के मौके पर जब सभी नेताओं की जिंदाबाद की जा रही थी तभी सुरेंद्र कुमार प्रियंका गांधी की वजह #priyankachopra  जिंदाबाद का नारा लगा बैठे| बहरहाल कांग्रेस नेताओं की जमकर किरकिरी हो रही है और इस संबंध में कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *