मनोरंजन

बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला के बिहेवियर से नाराज़ हुई गौहर खान

Share now

अंबिका किमोठी, नई दिल्ली 

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टंट गौहर खान ने बिग बॉस मेकर्स से अपील की है कि वो फैमिली वीक में असीम रियाज के पिता को बुलाएं। वोे देखना चाहती हैं कि सिद्धार्थ कैसे असीम के पिता का सामना करते हैं। गौहर खान ने सिद्धार्थ के विरोध में ट्वीट भी किया है, उन्होंने लिखा- फिर से घरवालों पर गाली। यार संचालक खड़ा है, उसमें क्या प्रॉब्लम है. इतने डंके की चोट पर, जा तेरे घरवालों को दी गाली. वाह वाह वाह., अपनी लड़ाई लड़ो यार, परिवार को अकेला छोड़ दो।

हाल ही में गौहर खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो क्रिसमस में बिग बॉस विश मांगती हैं। उन्होंने कहा है बिग बॉस मेरी ये विश जरूर पूरी करें। असीम के पिता को फैमिली वीक में घर में जरूर भेजे। मैं देखना चाहती हूं कि शुक्ला जी किस मुंह से उनके पिता से मिलेंगे। असीम को फालतू में टारगेट किया जाता है। आप लड़ो यार लड़कर मर जाओ। लेकिन किसी के बाप पर जाने की क्या जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *