नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है| दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूरा विश्वास है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए दिल्ली की जनता एक बार फिर दिल्ली की सत्ता आम आदमी पार्टी को सौंपेगी| वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता भी अलग-अलग सत्ता पर काबिज होने के दावे कर रहे हैं| लेकिन इन सभी दावों के बीच ज्योतिष गणना क्या कहती है यह बता रहे हैं जाने-माने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ|
सुष्मिता सेन ने अपनी दोनों बेटियों के साथ किया ऐसा धमाकेदार डांस कि आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो – India Time 24 https://indiatime24.com/2020/01/06/sushmita-sen-dance-with-her-daughter/#.XhNqcoqLi7I.whatsapp
नरेश नाथ कहते हैं कि मतदान का दिन 8 फरवरी तय हुआ है| यह दिन आम आदमी पार्टी के लिए बेहद शुभ है| इस दिन जो योग बन रहे हैं उनके आधार पर निश्चित तौर पर राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ही सरकार बनाएगी| ज्योतिष गणना के आधार पर नरेश नाथ ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चाहे कितना भी जोर क्यों ना लगा लें उन्हें दिल्ली में सत्ता हासिल नहीं होगी|
बता दें कि दिल्ली में आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतदान का रिजल्ट जनता के सामने होगा| बहरहाल, दिल्ली सरकार अपने कामकाज पर पूरा भरोसा करते हुए सत्ता में वापसी के लिए आश्वस्त है और अब ज्योतिष गणना भी आम आदमी पार्टी के इस भरोसे को और भी मजबूत कर रही है|