हरियाणा

शव की तलाश में पुलिस ने 6 घंटे तक खंगाली गुड़गांव कैनाल

सोहना, संजय राघव
ए पी जी कॉलेज के समीप चाय का खोखा करने वाले अधेड़ युवक के शव की तलाश में सोहना पुलिस ने छ घंटे तक गुडगांवा कैनाल को खंगाला ।लेकिन पुलिस के हाथ अधेड़ का शव नहीं लगा। गौरतलब है कि गांव हाजीपुर का रहने वाला अधेड़ ए पी जे कॉलेज के समीप चाय का खोखा लगाता था था। वह बीती रात से वह संदिग्ध रूप से गायब है ।कयास लगाए जा रहे हैं कि अधेड़ को मारकर अज्ञात युवकों ने पास में बह रही गुडगांवा कैनाल में डाल दिया है ।जिसको लेकर सुबह से ही पुलिस गुडगांवा कैनाल को खंगाल रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी सफलता नहीं मिली.

कृति सेनन से कहीं ज्यादा हसीन हैं उनकी बहन नूपुर, 25 की उम्र में दो बार हो चुका है प्यार, देखें वीडियो और तस्वीरें  – India Time 24 https://indiatime24.com/2020/01/28/kristi-senon-sister-too-hot-and-beautiful/#.Xi_1_uQzLzI.whatsapp
गांव हाजीपुर का रहने वाला (60) वर्षीय हुकमचंद ने काफी समय से ए पी जी जी कॉलेज के समीप एक चाय का खोखा लगा रखा था ।रात के समय हुकमचंद खोखे पर ही सोता था आज सुबह के समय जब उसका लड़का सुंदर अपनी दुकान पर गया तो उसे हुकमचंद खोखे पर नहीं मिला। उसने आसपास तलाश किया तो खोखे से कुछ दूरी पर खून के निशान मिले वहीं पर उसका टोपा पड़ा हुआ था ।जिससे उसके लड़के का शक गहरा गया वह उसने गांवमें आकर लोगों को यह बात बताई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया व मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात सुरु कर दी।
तहकीकात में पुलिस को खोखा के कुछ दूरी पर दो जगह आदमी को किसी घसीटे जाने के निशान मिले । जिससे पुलिस का शक गहरा गया व कयास लगाए गए कि हुकुमचंद को मारकर मारकर पास बह रही गुडगांवा कनाल में उसके शव को डाल दिया गया। पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया वही पुलिसकर्मियों ने भी नहर को काफी खंगाला। लेकिन शव को मिलने मिलने में कोई भी सफलता नहीं मिली.


थाना प्रभारी सत्येंद्र ने बताया कि शव की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया जा रहा है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस संबंध में आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *