गोल्ड कोस्ट : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की वेटलिफ्टर का शानदार प्रदर्शन अब भी जारी है। शनिवार को भी भारत की शुरुआत अच्छी रही और सतीश शिवलिंगम ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया। सतीश ने यह गोल्ड पुरुषों की 77 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में जीता। उन्होंने कुल 317 किलोग्राम भार उठा कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के चेक ओलिवर रहे जिन्होंने 305 किलोग्राम भार उठाया। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले भारत की मीराबाई चानू ने भारत के लिए महिला वेटलिफ्टिंग में पहला स्वर्ण पदक जीता था।
Related Articles
डीजीपी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा पुलिस के जवानों को किया सम्मानित
Share nowरमेश तंवर, कैथल हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस सन्धू द्वारा आज पुलिस मुख्यालय सैक्टर 6, पंचकूला में हरियाणा पुलिस के 4 खिलाड़ियों जिन्होंने राष्ट्र मण्डल खेलों में 1 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीतकर हरियाणा पुलिस व प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया है, इन्हें सम्मानित किया गया। श्री सन्धू ने बताया कि […]
हॉकी खिलाड़ी गुरसिमरन सिंह को दिल्ली हॉकी एसोसिएशन का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
Share nowनीरज सिसौदिया, नई दिल्ली गुरसिमरन सिंह को आज नई दिल्ली में दिल्ली हॉकी एसोसिएशन का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सूत्रों के अनुसार, नए वीपी की नियुक्ति दिल्ली सचिवालय के महासचिव, दिल्ली हॉकी एसोसिएशन और अन्य माननीय सदस्यों की उपस्थिति में केंद्रीय सचिवालय में हुई बैठक में की गई। गुरसिमरन सिंह एक राष्ट्रीय हॉकी […]
दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली महिला T20 सीरीज से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी बाहर
Share nowजोहानिसबर्ग, एजेंसी : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली महिला T20 सीरीज मैं नहीं खेल पाएंगी। पैर में चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कुछ सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी है। इस दौरान वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन की […]