दुनिया देश

पुलिस में कर दी शिकायत तो दूल्हे के परिवार के साथ किया ऐसा सुलूक…

अपनी जिंदगी पर खतरे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से नाराज दुल्हन के परिजन ने दूल्हे के परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर में हुई ये वारदात शनिवार देर रात की है.

इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मुनेश और मंजुला ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ आठ महीने पहले भागकर शादी कर ली थी. पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुनेश मंजुला को अपने घर लेकर आया. लौटने के बारे में पता चलने पर मंजुला के रिश्तेदारों ने उसे और उसके पति को कथित तौर पर धमकी दी. जिसके डर से दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने बताया कि इससे नाराज मंजुला के परिजन ने मुनेश के घर पर धावा बोल दिया और दंपति पर छड़ एवं डंडों से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि मुनेश के माता-पिता, उसकी एक बहन और दो भाइयों की हमले में मौत हो गई. मुनेश की दो अन्य बहनें घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *