पंजाब

पुलिस टीम पर कोरोना अटैक, एसएचओ समेत 22 पुलिस वाले पॉजिटिव, जानिए कहां?

नीरज सिसौदिया, लुधियाना  

कोरोना काल में जनता के लिए जान हथेली पर रखकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों पर भी कोरोना ने हमला बोल दिया है. सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में लुधियाना पुलिस के एक एसएचओ समेत 22 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

ये सभी पुलिस वाले लोगों को कोरोना से बचाने के लिए ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान वायरस की चपेट में आ गए. इनमें कुछ पुलिसकर्मी पुलिस कमिश्नर कार्यालय के भी हैं. अब इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. उनकी भी कोरोना जांच कराई जाएगी. संक्रमित आने वाले पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *