नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम जालंधर के पूर्व सहायक आय़ुक्त वेद व्यास जी का कल देर रात देहांत हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका 72 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार लद्धेवाली शमशान घाट में 1 बजे होगा। वे नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता में खासे लोकप्रिय थे।वेद व्यास जी को नगर निगम जालंधर का संकट मोचक भी कहा जाता रहा है। नगर निगम में जब भी कोई संकट खड़ा होता था, तो मेयर से लेकर निगम कमिश्नर व विधायक श्री वेद व्यास जी को याद करते थे। उनके खुश दिल मिजाज से न केवल अधिकारी बल्कि उनके मातहत कर्मचारी भी खुश रहते थे।जालंधर शहर की सफाई को लेकर वे हमेशा से संजीदा रहे। जिससे नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाकर शहर को रातोंरात साफ करवाने का मामला हो या फिर कर्मचारियों के साथ खड़े होने का, वे हमेशा हाजिर रहते थे। उनके निधन पर मेयर जगदीश राजा, पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व मेयर सुरिंदर महे, पूर्व मेयर सुरेश सहगल, विधायक राजिंदर बेरी, विधायर अतार हेनरी जूनियर, विधायक सुशील रिंकू, विधायक परगट सिंह, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर समेत सभी पार्षदों और निगम अधिकारियों ने दुख जताया है। इंडिया टाइम 24 की ओर से ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन और विनम्र श्रद्धांजलि.
Facebook Comments