यूपी

सपा एमएलसी के भाई ने पहले पिलाई शराब और फिर गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने पकड़ा

Share now

नीरज सिसौदिया, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के एक एमएलसी के घर पर उनके दोस्तों ने पहले एक साथी की बर्थ डे पार्टी मनाई. इस दौरान उन्होंने जमकर शराब पी और फिर दो लोगों में किसी बात पर बहस हो गई. इस दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल ली. पिस्टल की छीना झपटी में गोली चल गई और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि अमित यादव शाहजहांपुर से एमएलसी हैं. उनके आवास पर कल देर रात विनय यादव नाम के शख्स का जन्मदिन मनाया जा रहा था. उसके कुछ और साथी भी मौके पर मौजूद थे. सबने मिलकर खूब शराब पी. नशे में धुत विनय और राकेश रावत के बीच खींचतान होने लगी. इसी बीच पिस्टल से गोली चल गई और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई. देर रात जब पुलिस को सूचना मिली तो जांच शुरू हुई. जन्मदिन की पार्टी में पंकज यादव, राकेश, ग्यानेंद्र, आफताब और विनय यादव थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चारों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गोली चलाने का आरोप पंकज यादव पर लगा है. वह पिछले काफी समय से एमएलसी के मकान में रह रहा था. वह रिश्ते में एमएलसी का भाई भी लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *