यूपी

अपने नाम को सार्थक कर रहा ‘समर्पण एक प्रयास’, गरीबों को लगातार बांटे जा रहे कंबल और गर्म कपड़े

नीरज सिसौदिया, बरेली
वैसे तो बरेली जिले में लगभग तीस हजार गैर सरकारी संगठन पंजीकृत हैं लेकिन बात जब धरातल पर समाजसेवा करने की आती है तो गिने-चुने संगठन ही गरीबों और जरूरतमंदों की मदद को आगे नजर आते हैं. ऐसा ही एक संगठन है समर्पण एक प्रयास जो अपने नाम को पूरी तरह सार्थक कर रहा है. गरीबों को भोजन बांटने की बात हो या उन्हें तन ढंकने और सर्दी के प्रकोप से बचाने की, समर्पण के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह समर्पित नजर आते हैं. संगठन की ओर से जहां वर्षों से लगातार लगभग हर रोज ही गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है वहीं अबकि बार दिसंबर माह से ही लगातार कंबल और गर्म कपड़े भी बांटे जा रहे हैं.

रविवार को भी जिला अस्पताल रोड पर संगठन की ओर से वस्त्र वितरण का कार्य किया गया. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, संरक्षक विष्णु अग्रवाल, सचिव संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष निकुंश अग्रवाल, महामंत्री रवि अग्रवाल, मंत्री सर्वेश अग्रवाल और अभय अग्रवाल मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *