हरियाणा

गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या

सोहना, संजय राघव
31 जनवरी को केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के समीप मिले अज्ञात युवक की गला घोटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ है सोहना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302व 201 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। मृतक युवक की शिनाख़्त नही होने के कारण पुलिस ने शव का 72 घंटे के बाद अंतिम संस्कार कर दिया
31 जनवरी को केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के तमिल 30 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। जिसको लेकर पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसे गुड़गांव के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। युवक का शव पूरी तरह से सड़ा गला हुआ था ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। हालांकि इस मामले में युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि इस मामले में सोहना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 302 धारा 201 के तहत मामला दर्ज कर दिया है वहीं पुलिस आसपास के थानों में तलाशी कर रही हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *