देश

मक्का मस्जिद ब्लास्ट में असीमानंद समेत सभी आरोपी बरी

हैदराबाद। वर्ष 2007 में हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हुए धमाके के मामले में स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने आज बरी कर दिया। सबूतों की कमी के चलते उन्हें बरी किया गया।
बता दें कि वर्ष 2007 में हैदराबाद की मक्का मस्जिद में बम धमाका हुआ था जिसमें 9 लोग मारे गए थे जबकि 58 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच सीबीआई कर रही थी लेकिन वर्ष 2011 में मामला एनआईए को सौंप दिया गया था। इस मामले में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की थी जिस पर सुनवाई करते हुए आज एनआईए की एक विशेष अदालत ने स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *