यूपी

मेयर उमेश गौतम ने रामगंगा घाट का लिया जायजा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

यूपी के बरेली में आज मेयर उमेश गौतम ने रामगंगा घाट का जायजा लिया और बताया कि राम गंगा घाट पर नगर निगम की निगरानी समितियां बनाई गई है इसमें नगर निगम के पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से राम गंगा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही घाटों पर हो रहे दाह संस्कार का देखरेख निगरानी समितियों के जरिए किया जा रहा है जिससे कि किसी भी लाश को रामगंगा में बहाया और दफनाया न जाए. वहीं मेयर उमेश गौतम ने बताया कि जो भी दाह संस्कार रामगंगा घाट पर हो उसे नगर निगम से नि:शुल्क कराया जा रहा है और लगातार घाटों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिससे कि किसी भी तरह का कोई संक्रमण घाटों पर न फैले.

मेयर ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बरेली नगर निगम के द्वारा गंगा घाट पर दाह संस्कार करने के लिए एक सुनिश्चित स्थान पर अंतिम संस्कार करने के लिए जगह का निर्माण किया जाएगा और उसी जगह पर दाह संस्कार किए जाएंगे जिससे कि गंगा घाट कोई अव्यवस्था न हो. इस दौरान व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *