यूपी

डा. अनीस बेग के पुत्र और जीआरएम स्कूल के छात्र अरिश व छात्रा बहार शर्मा ने किया नाम रोशन, हैरो स्कूल के बच्चों का भी शानदार प्रदर्शन

नीरज सिसौदिया, बरेली
जीआरएम स्कूल की सीबीएसई बोर्ड की दसवीं क्लास की छात्रा बहार शर्मा ने 97.5% मार्क्स लाकर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है. वहीं इसी स्कूल के दसवीं के ही छात्र अरिश ने 97 फीसदी अंक हासिल कर परिवार और इलाके का मान बढ़ाया है. बता दें कि होनहार अरिश बेग समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जाने माने चाइल्ड स्पेशियलिस्ट डा. अनीस बेग के पुत्र हैं. अरिश बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल आते रहे हैं. उनकी इस सफलता पर उन्हें शहरवासियों और राजनेताओं ने भी बधाई दी है. वहीं हैरो स्कूल का परिणाम भी शानदार रहा. हैरो स्कूल महाप्रबंधक इंजीनियर नवीन माथुर, स्कूल की प्रिंसिपल नेहा जैन और को-ऑर्डिनेटर प्रतिभा जौहरी ने सफल बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं.


वहीं, बहार शर्मा मशहूर साहित्यकार व लेखक डॉ राजेश शर्मा व सविता शर्मा की बेटी हैं. बहार शर्मा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को देती हैं. बहार शर्मा के अनुसार नियमित रूप से 7 से 8 घंटे अपनी पढ़ाई को देकर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है एवं उनकी सफलता में उनकी माता सविता शर्मा का विशेष योगदान रहा है. बहार शर्मा को विशेष रूप से आर्ट म्यूजिक के साथ-साथ लेखन का भी शौक है एवं कई कविताएं एवं नोबेल उनके द्वारा लिखे जा चुके हैं. अभी उनके द्वारा आईएफएस की तैयारी के साथ साथ आगे सिविल सर्विसेज की भी तैयारी पर उनका फोकस है. बहार शर्मा के अनुसार यदि हम अपनी मंजिल पर फोकस कर कर पढ़ाई करें तो मंजिल मिलना निश्चित है.
वहीं हैरो स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा जौहरी ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चों ने भी दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *