यूपी

समर्पण का सराहनीय कदम, आज बांटेंगे कपड़े ताकि ठंड से न ठिठुरे कोई जरूरतमंद

नीरज सिसौदिया, बरेली

पिछले वर्ष की भाँति इस बार भी समर्पण एक प्रयास रजि. संस्था के द्वारा 501 कम्बल, एवं गर्म टोपी, मफलर और गरम मौजो का जरूरत मंदो को 13 जनवरी 2022 को समय- दोपहर 12 बजे से जिला अस्पताल, बरेली में भर्ती लगभग 250 मरीजों को कम्बल, टोपी, मफलर एवं मौजो का वितरण किया जाएगा।फिर सड़कों पर ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद लोगों को दिन में एवं रात में जाकर वितरण किया जाएगा । यह जानकारी दिलीप कुमार अग्रवाल ( ट्रस्टी /अध्यक्ष ),विष्णु अग्रवाल (संरक्षक), निकुंश अग्रवाल (उपाध्यक्ष ), सर्वेश अग्रवाल राधे राधे (महामंत्री ), अभय अग्रवाल, उपमेन्द्र सक्सेना (मीडिया प्रभारी) की ओर से संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *