पंजाब

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में मिशन कर्मयोगी अभियान का प्रारंभ

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

मिशन कर्मयोगी योजना, 2022 माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार की एक दूरदर्शी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की योग्यता को उन्नत करना है । इस योजना के माध्यम से कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मों के माध्यम से शैक्षिक पाठ्यक्रम एवं ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। जिसके तहत सरकारी विभागों में मौजूद सभी कर्मचारियों की योग्यता को एक नई दिशा मिलेगी । मिशन कर्मयोगी का अभिप्राय आने वाले कल के लिए भारतीय सिविल सेवक को अधिक क्रिएटिव, इमैजिनेटिव, एक्टिव , प्रोफेशनल, प्रोग्रेसिव, एनर्जेटिक, समर्थ, ट्रांसपेरेंट और टैक्नोलॉजी-कैपेबल बनाना है, ताकि वो अपनी बेहतर क्षमता के साथ सर्वोत्तम कार्य कर सकें।
इसी विशेष योजना को मूर्त रूप प्रदान करते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा इस योजना के तहत दिनांक 04.04.2022 से दिनांक 08.04.2022 तक इरिटेम, लखनऊ (इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट) में आयोजित 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल के 16 कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी का प्रशिक्षण प्रदान करके प्रशिक्षित किया गया I यह सभी प्रशिक्षु आगामी दिनों में मंडल के अन्य स्टेशनो पर जा कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रसार करेगे जिससे मंडल के अन्य कर्मचारी भी इस मिशन से परिचित होकर लाभान्वित होगे |


इसी कड़ी में आज दिनांक 13.04.2022 को फिरोजपुर शहर स्टेशन स्थित मंडल सेफ्टी स्कूल में प्रथम सत्र का उद्घाटन श्री बलबीर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक /इन्फ्रा ने किया तथा इन प्रशिक्षुओं से भेंट की एवं इन प्रशिक्षुओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए मिशन कर्मयोगी के सम्बन्ध में विचार साझा किया एवं इस मिशन के अगले प्रारूप एवं कार्यपद्धति के विषय में क्रमबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिये l इस अवसर पर श्री गुरशरण पाठक, मंडल परिचालन प्रबंधक एवं श्री अजय हांडा ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित रमाकांत सिंह, संजीव कुमार, मुकुल, कमल बजाज, रविंदर, जय किशोर, अंकुर, कृष्णा कुमार, नवशेर सिंह तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *