देश

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

Share now

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य के. आनंद कुमार (37) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं से 12वीं कक्षा की पांच छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत की थी कि स्कूल का प्राचार्य कुमार छात्राओ को अपने कक्ष में बुलाकर छेड़खानी करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राचार्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कुमार को भारतीय दंड विधान की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) की धाराओं की तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *