इटावा| देशभर में महिलाओं के प्रति अत्याचार और रेप के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद अपराधों में कमी नहीं आ रही है| इसी बीच इटावा जिले का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक महिला ने साहस का परिचय दिखाते हुए न सिर्फ अपनी इज्जत बचाई बल्कि बलात्कार करने आए आरोपी को सबक भी सिखाया|
जानकारी के मुताबिक, इटावा जिले के बसरेहर इलाके के दुर्गापुर गांव में एक व्यक्ति अपनी ही रिश्ते की चाची के घर में बलात्कार करने के इरादे से गुस्सा आया| अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने महिला को अपनी बाहों में जकड़ लिया| महिला को जब आरोपी की नियत का पता चला तो उसने साहस दिखाते हुए उसे जोर से धक्का मारा और अपनी सूझबूझ से घर के ही खंबे पर उसे रस्सी से बांध दिया| इसके बाद उसने धारदार हथियार से आरोपी का गुप्तांग ही काट डाला| हिंदुस्तान काटने के बाद महिला ने खुद फोन पर पुलिस को इसकी सूचना दी| इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोज कुमार को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया| पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का दूर का भतीजा लगता है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
Facebook Comments