सराईकेला (खरसावां)। झारखंड के सराईकेला-खरसावां जिले में पारिवारिक झगड़े के कारण महिला अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस हादसे में महिला के तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। महिला की पहचान पूजा महतो के रूप में हुई है। उसे ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकालकर खरसावां के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। लोहरदगा जिले की रहने वाली पूजा का शनिवार को अपने पति से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सराईकेला) दिलीप खालको ने बताया कि जब महिला का पति किसी काम से रांची गया हुआ था, उसी दौरान महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन नाबालिगों की पहचान कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) और आर्यन महतो के रूप में हुई है। इन तीनों ही बच्चों की मृत्यु हो गई है जबकि पूजा को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को बरामद कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Articles
एक शाम प्रभु यीसू के नाम…
Share nowरामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल बोकारो क्लब में मसीही समाज ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पुनरुत्थान दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न कलीसियाआंे से आए मसीह समाज ने प्रभु यीशु के मृतकों में से जी उठने की घटना को स्मरण करके खुशियां मनाई। कार्यक्रम के शुभारंभ संत पॉल […]
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी घोटाले में गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला?
Share nowरांची। झारखंड में हुए कथित आबकारी घोटाले से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार चौबे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 1999 बैच के आईएएस अफसर चौबे को कई घंटों की पूछताछ […]
होली मिलन समारोह के बहाने पूर्व मंत्री माधवलाल ने किया शक्ति प्रदर्शन
Share nowबोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन गोमिया के बोकारो नदी तट स्थित ग्रीनपार्क होटल परीसर में गोमिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सह होली मिलन समारोहका आयोजन शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता निवर्तमान जीप सदस्य मो. गुलशरीफ एवं संचालन समाज सेवी केदारनाथ पंडा ने किया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि दामो दर बचाओ अभियानके संस्थापक सह […]



