पंजाब

सात साल की बच्ची से बलात्कार कर रहा था इंस्पेक्टर, बच्ची की मां ने देख लिया, जानिए फिर क्या हुआ?

Share now

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बलात्कार की घटना के दौरान इंस्पेक्टर को कथित तौर पर देखा था। पुलिस ने बताया कि खरकान स्थित प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक ब्लॉक में तैनात निरीक्षक गुलाम मुतांजा ने 26 जून की रात करीब नौ बजे बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढने निकली। पुलिस ने बताया कि जब उसने पास में खड़े वाहनों से बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पहुंची और देखा कि निरीक्षक उसकी बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि जैसे ही मुतांजा ने महिला को देखा, वह भाग गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि जब वह खेल रही थी, तो अधिकारी ने कथित तौर पर उसके पास आकर किसी बहाने से उसे अपने साथ चलने को कहा। जब उसने मना कर दिया, तो वह कथित तौर पर उसे पास में खड़े वाहनों के पास ले गया। होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) अमरनाथ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *