देश

हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, जम्मू में भी भाजपा को झटका, देखें क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। यह दावा एग्जिट पोल के नतीजों में किया गया है। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेसनीत इंडिया गठबंधन को शानदार बढ़त मिलने की बात कही गई है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में बीजेपी को 23-27 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, अन्य के खाते में 4-6 सीटें और पीडीपी के खाते में 7-11 सीटें मिलने की संभावना है।
हरियाणा चुनाव को लेकर किए गए 4 एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी दिख रही है। बीजेपी को राज्य में 15-29 सीटें, कांग्रेस को 44-54 सीटें मिलती दिख रही हैं। जेजेपी गठबंधन के खाते में 1, आईएनएलडी गठबंधन के खाते में 1-5 और अन्य के खाते में 4-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 22-32, कांग्रेस को 50-64, अन्य के खाते में 2-8 सीटें मिलती दिख रही हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में बीजेपी को 20-32, कांग्रेस 49-61 जबकि अन्य को 5-8 सीटें मिल रही हैं।
रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 18-24, कांग्रेस को 55-62, जेजेपी गठबंधन के खाते में 0-3, आईएनएलडी गठबंधन के खाते में 03-06 और अन्य के खाते में 2-5 सीटें मिलते का अनुमान है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *