यूपी

सपा ने धूमधाम से मनाई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती, रक्तदान शिविर लगाया, शमीम खां सुल्तानी ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, वीरपाल बोले- नेताजी ने अंतिम पड़ाव पर खड़े लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया, पढ़ें किसने क्या कहा?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, किसानों के मसीहा, धरती पुत्र तथा ” नेता जी ” के नाम से विख्यात श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती आज बरेली सपा कार्यालय पर मनाई गई।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी, रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, राष्ट्रीय सचिव वीर पाल सिंह यादव मौजूद रहे व कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेता जी के चित्र पर पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
वहीं पार्टी के महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, सुरेश गंगवार ,अनिल गंगवार, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज, छात्र सभा के अविनाश मिश्रा, विशाल कश्यप, रामवीर दिवाकर, रेहान अंसारी, सुनील सागर समेत अन्य पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने नेता जी के साथ बिताए अपने 42 वर्ष के राजनैतिक जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि नेताजी का असीम प्यार और मार्गदर्शन मुझे प्राप्त हुआ। उन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचा दिया था लेकिन हम भी नेताजी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ डटे रहे। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सदैव अंतिम पड़ाव पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। नेताजी कहते थे रिश्वत लेना ही भ्रष्टाचार नहीं होत, किसी से किया वायदा न निभाना भी भ्रष्टाचार होता है।

उन्होंने कहा कि नेताजी ज़ब मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने सबसे ऊपर संविधान को रखा, किसानों के लिए जहाँ उनकी सरकार में संचाई मुफ्त होती थी तो व्यापारियों को चुंगी से आज़ादी दिलाई। रक्षा मंत्री बने तो पहली बार देश की सीमाओं पर सड़कें तो बनी ही थीं, देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के शव ससम्मान उनके घर तक भिजवाने का आदेश उन्होंने दिया, वरना पहले केवल शहीद जवान से जुड़ी कुछ चीजें ही उसके घर पहुंचतीं थीं।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने इस मौके पर नेता जी को याद करते हुए कहा कि नेता जी सदैव संगठन और कार्यकर्ता को अहमियत देत थे। वे साधारण से साधारण कार्यकर्ता से बड़ी मोहब्बत से मिलकर उसकी हौसला अफजाई करते थे। सही काम पर भरी मीटिंग में जहां तारीफ़ कर उसमें ऊर्जा का संचार करते तो वहीं गलत काम पर तुरंत ही नसीहत भी दे देते थे। आपने समाज के हर वर्ग के लिए काम किये, किसानों, नौजवानों, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक उनके एजेंडे में हमेशा सबसे ऊपर रहें वहीं देश की सीमाओं और जवानों की सदैव उन्होंने चिंता की। उन्होंने हाल में मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दो महिलाओं पर रिवॉल्वर तानने की घटना की निंदा की और महिलाओं की बहादुरी की सराहना की। देर शाम महानगर अध्यक्ष ने कुष्ठ आश्रम जाकर लगभग 75 जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया।

जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी।

वहीं, डॉक्टर अनीस बेग ने कहा कि नेताजी के सपनों की बदौलत ही आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। नेताजी के सपनों को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा कर रहे हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते डॉक्टर अनीस बेग और अन्य।

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द यादव, ज़िला उपाध्यक्ष लिटिल तारिक, अखलाक अंसारी,मनोहर पटेल, ज़िला उपाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो. ज़ाहिद खां, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, समर्थ मिश्रा, उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, उपाध्यक्ष संजीव यादव दंन्नू, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, उपाध्यक्ष खालिद खां, उपाध्यक्ष दिनेश यादव एवं महानगर उपाध्यक्ष डा शफ़ीक़ उद्दीन, डॉ. अनीस बेग, मुकेश मिश्रा, हरिशंकर यादव, सूरज यादव,शेर सिंह गंगवार, डॉ शफ़ीक़ उद्दीन, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, अब्दुल कयूम मुन्ना, मो. आरिफ़ कुरैशी, ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता,सचिव नाजिम कुरैशी, बाबर अली चाँद, संजय वर्मा, द्रोण कश्यप,अहमद खान टीटू, मोहित सक्सेना, अनुज आनंद वाल्मीकि, ऋषि यादव, अमित गिहार, चंद्रसेन पाल, रेहान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष कैंट रोहित राजपूत, मीरगंज अध्यक्ष सुरेश गंगवार, बिथरी अध्यक्ष रमेश यादव तथा फरीदपुर अध्यक्ष बलराम सिंह, बिथरी विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा, भोजीपुरा अध्यक्ष टीका राम कश्यप, नवाबगंज अध्यक्ष अनिल गंगवार कल्पना सागर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, भारती चौहान, ग़ज़ल अंसारी, निशा खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष छात्र सभा लोहिया वाहिनी ज़िला अध्यक्ष भुवनेश प्रधान, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्याम वीर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल व महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर, संजीव कश्यप, शिवम कश्यप, नवीन कश्यप, अनुज मौर्या, मनोज चौधरी, सुरेन्द्र यादव, संदीप मौर्या, प्रवीण यादव, बलराम सतेंद्र यादव, अनुज वाल्मीकि, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रणवीर सिंह जाटव,भूपेंद्र सिंह आदि तमाम प्रमुख पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *