पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सिटी स्टेशन बाजार संघ और मंडी फैंटनगंज व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों के लिए मांगा इंसाफ 

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

जलन्धर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व विधायक सुशील रिंकू भी मौजूद थे। उन्होंने आतंकियों की निंदा की और उन्हें सजा देने की मांग की। इस मार्च का आयोजन सिटी स्टेशन बाजार संघ और मंडी फैंटनगंज व्यापार मंडल के प्रधान परविंदर बहल के नेतृत्व में किया गया था।

मार्च में शामिल होने वालों में सिटी स्टेशन बाजार संघ के प्रधान संजीव मिंटू, सुरिंदर मेहता, दीपक नय्यर, गोरा, वीपन शर्मा, अश्वनी नागपाल, रिंकू नागपाल, राजू और मंडी फैंटोगंज से नीरज गुप्ता, आकाशदीप, गोपाल किशन, विक्की ढड्डा और मंडी फैंटोगंज कमेटी के प्रधान सुभाष पुरी, सुखदेव, अनिल काला शामिल थे।

इस मार्च के माध्यम से लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और दोषियों को सजा देने की मांग की। पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होना होगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलानी होगी।

3 Replies to “पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सिटी स्टेशन बाजार संघ और मंडी फैंटनगंज व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों के लिए मांगा इंसाफ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *