यूपी

शिक्षक MLC चुनाव: महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के साथ पार्टी उम्मीदवार दानिश अख्तर ने शिक्षकों से किया सीधा संवाद, मांगा समर्थन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर स्वयं शिक्षकों के बीच पहुंचे और उनके साथ सीधा संवाद करते हुए समर्थन व सहयोग की अपील की। इस दौरान बरेली के प्रमुख शिक्षण संस्थानों—राजकीय इंटर कॉलेज, एसएसबी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज—में शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अभियान में दानिश अख्तर के साथ समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आदरणीय शमीम खां सुल्तानी, महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य, तथा कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से शिक्षकों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों और शिक्षक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

मोहम्मद दानिश अख्तर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकार तथा सुविधाओं की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक वर्ग उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनता है, तो वे विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों ने वेतन विसंगतियों, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, स्थानांतरण और विद्यालयों में संसाधनों की कमी जैसे मुद्दे उठाए। दानिश अख्तर ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि शिक्षक हितों से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षकों का सशक्त और सम्मानित होना आवश्यक है।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शिक्षकों और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे इस चुनाव में मौहम्मद दानिश अख्तर को भारी मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद भेजें, ताकि शिक्षक समाज को एक मजबूत और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने शिक्षकों से व्यापक समर्थन की अपील की। शिक्षकों के बीच दानिश अख्तर की मौजूदगी और सीधे संवाद ने अभियान को और प्रभावशाली बना दिया। माना जा रहा है कि इस तरह के लगातार जनसंपर्क से शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *