यूपी

एसएसएफ के अदबी प्रोग्राम में बोले डॉक्टर अनीस बेग- युवाओं को तहज़ीब और तालीम से जोड़ते हैं, सामाजिक सरोकारों की गहरी समझ देते हैं राष्ट्रीय साहित्य उत्सव जैसे आयोजन, 11-12 अक्टूबर को बरेली में होने जा रहा है राष्ट्रीय साहित्य उत्सव, बनी रूपरेखा

नीरज सिसौदिया, बरेली

फाहम लॉन में रविवार को सननी स्टूडेंट्स फेडरेशन (एसएसएफ) की जानिब से एक अदबी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आगामी 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले नेशनल साहित्य उत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साहित्य और समाज को जोड़ने वाले इस आयोजन में बरेली के जिम्मेदारान हज़रात की विशेष मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनीस बेग (चेयरमैन मैक्सालाइफ हॉस्पिटल एवं वरिष्ठ समाजसेवक) थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज का आईना है और ऐसे आयोजन युवाओं को न केवल अपनी तहज़ीब और तालीम से जोड़ते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों की गहरी समझ भी देते हैं।

प्रोग्राम का उद्घाटन एसएसएफ के चेयरमैन और निदेशक जनाब उबैदुल्लाह साक़फ़ी ने किया। उन्होंने नेशनल साहित्य उत्सव के उद्देश्यों पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस मंच का मकसद साहित्य, शिक्षा और समाज के बीच पुल का काम करना है।

कार्यक्रम की सदारत जनाब शाहिद निज़ामी (चेयरमैन, केरल इंग्लिश स्कूल) ने की। उन्होंने एसएसएफ की टीम को इस साहित्यिक पहल के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह उत्सव न केवल बरेली बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक मिसाल साबित होगा।

इस मौके पर मौलाना इरशाद साहब, इंजी. मुस्तफा रज़ा साहब (महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसएसएफ), शाबेज हाशिमी, आरिफ भाई, मोहम्मद रिफाई (केरल स्कूल), डॉ. यूनुस अंसारी, सीए मोहम्मद अफरोज, फिरासत हुसैन, मोहम्मद आज़म समेत कई सामाजिक और शैक्षणिक शख्सियतें मौजूद रहीं।

प्रोग्राम में वक्ताओं ने साहित्य और समाज की अहमियत पर विचार रखते हुए कहा कि 11-12 अक्टूबर को होने वाला नेशनल साहित्य उत्सव बरेली की अदबी और तहज़ीबी पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *