यूपी

श्री अगस्त्य मुनि 179वें वार्षिकोत्सव में संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ा जनसैलाब, पंडित दीपक शर्मा और गौरव रस्तोगी ने किया सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को सम्मानित

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली। श्री अगस्त्य मुनि आश्रम, छोटी बमनपुरी में रविवार देर शाम आयोजित श्री अगस्त्य मुनि 179वें वार्षिकोत्सव समारोह में सपा पार्षद और शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कथा व्यास पंडित बंटी महाराज ने संगीतमय श्री सुंदर कांड का पाठ कर सभी भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
समारोह के दौरान मुख्य यजमान स्वरूप विनय कुमार, दिनेश सोलंकी, पं. विवेक शर्मा और अनुज वालियान अपनी पत्नियों सहित मौजूद रहे। वहीं सभा अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा और महामंत्री गौरव रस्तोगी ने सपा के शहर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ पार्षद राजेश अग्रवाल का माल्यार्पण कर एवं श्री अगस्त्य मुनि का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
पूरे विधि-विधान से हुए सुंदरकांड पाठ में मौजूद लोगों ने पूजन-अर्चन किया। कथा व्यास पंडित बंटी महाराज ने सुंदरकांड की महिमा का वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें सभा के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सुनील मिश्रा, इंजीनियर देश दीपक, कोषाध्यक्ष सोनू पाठक, पूर्व अध्यक्ष इंद्र देव त्रिवेदी सहित धीरज दीक्षित, दिव्यांश पाठक, शेखर रस्तोगी, आशीष शर्मा, राज आनंद शर्मा, शानू रस्तोगी, रवि वर्मा, विशाल कश्यप, विक्रम रस्तोगी, उत्कर्ष रस्तोगी, राजेश गुप्ता, महेश रस्तोगी, लक्ष्मी गौरव, वैभव रस्तोगी, मोहित मीने वाले, प्रशांत पाठक, सीमा पाठक, स्वाति शर्मा, प्रियंका रस्तोगी, प्रिंसि रस्तोगी और आशिमा गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *