प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज अब एथलेटिक प्रतियोगिता में भी जाना जाने लगा है। प्रयागराज जिले के मेजा थानाक्षेत्र के सिंहपुर गांव के एथलीट बजरंग पांडेय ने छत्तीसगढ़ में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में 100 मीटर दौड़ का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें अगस्त में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी चयनित किया गया। 29 मई को स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित फेडरेशन कप 2026 के दौरान किया। इस प्रतियोगिता में कुल 50 एथलीटों ने भाग लिया था, जिसमें बजरंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज जिले का नाम रोशन किया। इसके पहले भी बजरंग पांडेय कई मेडल जीत चुके हैं। बजरंग पांडेय इससे पहले फ्रांस और पेरिस में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। फोन से वार्ता के दौरान बजरंग पाण्डेय ने बताया कि उनका लक्ष्य उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। प्रयागराज के इस एथलीट स्टार का संबंध एक गरीब परिवार से है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर क्रिकेट की तरह एथलेटिक्स को भी सरकारी समर्थन मिले, तो भारत अमेरिका और चीन से भी अधिक गोल्ड मेडल जीत सकता है। गौरतलब है कि बजरंग व उनकी माता का सपना है उसैन बोल्ट का रिकार्ड तोड़ना है।जिसके लिए बजरंग पाण्डेय दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

कभी चाय की दुकान पर काम करते थे माता-पिता
बजरंग पांडेय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें भारतीय सेवा में सूबेदार के पद पर खेल कोटा के माध्यम से नियुक्ति मिली है। वे वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि बजरंग की माता आरती पाण्डेय व पिता राजेश पाण्डेय चाय की दुकान पर काम करते थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर भी बजरंग ने कभी हार नहीं मानी, बजरंग 2022 में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।




