यूपी

पिछली बार हार गए थे, इस बार नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए शमीम अहमद, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव सहित सपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में बानखाना वार्ड से समाजवादी पार्टी के पार्षद शमीम अहमद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नगर निगम कार्यकारिणी के आज हुए चुनाव में छह सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि शमीम अहमद का कार्यकारिणी में चयन पर उम्मीद जताई कि शमीम अहमद नगर निगम में शहरवासियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम करती रही है और कार्यकारिणी में पार्टी का प्रतिनिधित्व मजबूत होने से शहर के विकास तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य शमीम अहमद ने पार्टी नेतृत्व, पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा नगर निगम में बरेली के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर शहर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी पार्षद राजेश अग्रवाल, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, मो. आरिफ़ कुरैशी, सलीम पटवारी, गुल बशर अंसारी समेत सपा पार्षद, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, प्रमोद यादव एड., समाजसेवी मेहंदी हसन, अमित पटेल, भानू प्रताप सिंह रियासत अली, हकीम निराले मियां, राशिद खान, मोहसिन खान, भूपेंद्र सिंह, राजन सागर, सुरेश पाल, जफर अली, सैयद आजम अली, अनवर खान, वसीम खान, नसीम अहमद आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने नवनिर्वाचित सदस्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *