नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी, बरेली कार्यालय पर *व्यापारी कल्याण दिवस* के रूप में भामाशाह जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण गोयल तथा व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान *जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने शहर के 100 प्रमुख व्यापारी बन्धुओं का फूल-मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।* कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान दानवीर थे जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारी वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक प्रगति की पक्षधर रही है। समाजवादी सरकार में व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, व्यापार को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अनेक निर्णय लिए गए थे। उन्होंने व्यापारियों से समाजवादी पार्टी का साथ देकर प्रदेश में जनहित और व्यापारी हित की राजनीति को मजबूत करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भामाशाह जी का त्याग, दान और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान समय में व्यापारी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में समाजवादी पार्टी उनकी समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश की आर्थिक उन्नति में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में व्यापारियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया था और आगे भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक प्रवीण गोयल ने कहा कि भामाशाह का जीवन समाज को यह संदेश देता है कि अपनी समृद्धि का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही व्यापारियों की वास्तविक हितैषी है। पार्टी ने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और भविष्य में भी व्यापारी वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और व्यापारिक हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के जिला अध्यक्ष पंकज साहनी महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र पटवा व प्रभारी जावेद खान बरेली इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के पदाधिकारी अरुण भसीन विजय कुमार अग्रवाल आदर्श जायसवाल राजन गुप्ता, राजेंद्र नगर के व्यापारी आलोक अग्रवाल, हरीश सूरी, अनूप रस्तोगी समेत शहर के 100 प्रमुख व्यापारियों का कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन व स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, प्रमोद बिष्ट, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, सुरेन्द्र सोनकर, प्रमोद यादव एड., सिंपल कन्नौजिया, सय्यद हैदर अली, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, जितेंद्र मुंडे, महानगर सचिव रमीज़ हाशमी, डॉ. चाँद, जोगेंद्र पटेल, राम सेवक प्रजापति, गंगा सिंह यादव, राजीव गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, वीरेश यादव, विजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, वरुण साहनी, राहुल सक्सेना, मनीष गुप्ता, संजय शर्मा, धर्मेंद्र माहेश्वरी, उत्कर्ष अग्रवाल, तनवीर खाँ, मनोहर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, मज़दूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, ममता सागर, शशि चंद्रा, ओमपाल यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




