यूपी

 रेलवे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने और बोनस की सीमा बढ़ाने की मांग**

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाना कार्यालय के सामने रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व संघ के मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) की सीमा बढ़ाने और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग के अनुरूप बोनस की सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत मिल सके।

मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट ने कहा कि रेलवे कर्मचारी देश की रेल व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी जायज मांगों पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ अपने सदस्यों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में अजय कुमार, महारूम खान, श्री प्रकाश, सचिन कुमार, सुदर्शन शर्मा, हमीद, अनिल गौतम, रितेश्वर सिंह, अनिल पुंडिल, बन्नी सिंह, अर्जुन सिंह, ब्रजेश कुमार और नरंजन समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *