नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर मतदाताओं से संबंधित विशेष अभियान के दौरान महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर सक्रिय रहे। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर अभियान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) साथियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और अभियान के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय रहने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने तिलक इंटर कॉलेज, ए.के. इंटरनेशनल स्कूल, आईटीआई सीबीगंज, मथुरापुर, रहपुरा चौधरी, आर्य पुत्री कन्या इंटर कॉलेज सुभाष नगर, एस.वी. इंटर कॉलेज तथा हाफिज सिद्दीकी पंजाबियों स्कूल सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात पार्टी के बीएलए साथियों से मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े विशेष अभियान में प्रत्येक पात्र मतदाता तक जानकारी पहुँचाना और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा किसी त्रुटि को ठीक कराने में नियमानुसार सहयोग करना महत्वपूर्ण है।

शमीम खाँ सुल्तानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने अपने बयान के माध्यम से प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष व बिना दवाब के वोट बनाने की अपील की, उन्होंने बताया कि हमें हमारे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा जानकारी मिली है कि कई बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी दबाव बनाकर फर्जी बोर्ड बनाने में लगे हैं, जिसको किसी भी तरीके से पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहाआगे भी ज़ब यह मौका ज़ब आये तो फ़िर सपाई इसमें आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर पार्षद राजेश अग्रवाल, इंजी अनीस अहमद, डा अनीस बेग एवं महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कैंट विधानसभा के कई बूथों पर जाकर अपने बूथ लेवल एजेंटो से जानकारी ली, वहीं महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राम प्रकाश यादव, राजेश मौर्य, समयुन खान, अनुज गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रमोद बिष्ट, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, मोहित सक्सेना, महानगर सचिव धीरज यादव हैप्पी, मो. वसीम एड., सय्यद ज़मील अहमद, नाजिम कुरैशी, रामसेवक प्रजापति, बाबा मियाँ, नरेश पटेल, नीतू कश्यप, गजल अंसारी, मनीषा सक्सेना, अकरम खान, पप्पू खान, पार्षद मोहम्मद आरिफ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद गुल बसर अंसारी, पार्षद इकबाल बिल्डर, पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, पार्षद सलीम पटवारी, रेहान अंसारी, दीपक यादव, अमित गिहार, पितामबर यादव, लखपत सुल्तानी, डॉ. चाँद, रेहान अंसारी, मुकेश मिश्रा लल्ला, इसराफिल खान राश्मि आदि अपने – अपने बूथों पर डटे नज़र आये।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता और प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अभियान में सहयोग कर रहे हैं।




