यूपी

सपा सांसद नीरज मौर्य के जन्मोत्सव में पहुंचे चंद्रसेन सागर, अरविंद सिंह यादव सहित कई नेता, फरीदपुर से सपा टिकट के दावेदार चंद्रसेन सागर ने सांसद को टोपी पहनाकर दी जन्मदिन की बधाई, गुलदस्ता भेंट कर चॉकलेट भी खिलाई

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य के जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। फरीदपुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार चंद्रसेन सागर और वरिष्ठ सपा नेता अरविंद सिंह यादव सहित कई नेता कार्यक्रम में पहुंचे। नेताओं ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
चंद्रसेन सागर ने सांसद नीरज मौर्य को जन्मदिन की टोपी पहनाई। इसके बाद उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और चॉकलेट खिलाकर बधाई दी। वहीं, वरिष्ठ सपा नेता अरविंद सिंह यादव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद को शुभकामनाएं दीं।


वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेताओं की इस तरह की मुलाकातों को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर फरीदपुर विधानसभा सीट पर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे चंद्रसेन सागर की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में मौजूदगी पर सियासी नजरें हैं।
चंद्रसेन सागर फरीदपुर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। चंद्रसेन सागर समाजवादी पार्टी की आंबेडकर वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में वह फरीदपुर से सपा टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
आंवला सांसद नीरज मौर्य की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन जलालाबाद में किया गया था। मौर्य वर्ष 2007 और 2012 में शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आंवला सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।


फरीदपुर में टिकट की दावेदारी के बीच चंद्रसेन सागर की सांसद के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मौजूदगी को पार्टी के भीतर अपने राजनीतिक संपर्क बनाए रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *