रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
ऊपरघाट के महिलाओं ने शनिवार को सड़क हादसे के बाद रोड़ जाम करने के विरोध ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा 21 ग्रामीणों पर मुकदमा करने को लेकर शनिवार को सैकडों महिलाओं ने पेंक-नारायणपुर थाना का घेराव कर न्याय मांगा। पुलिस ने भारी संख्या में महिलओं को देखकर थाना का गेट बंद कर दिया। थाना का गेट बंद करने के बाद महिलाए गेट समक्ष जमीन में बैंठ गए। और बोकारो एसपी व एएसपी को बुलाने की मांग करने लगे।
थाना घेराव की सूचना पर बोकारो एसपी कार्तिक एस व बेरमो एएसपी सुभाषचंद्र जाट ने महिलाओं से फोन पर बात की। इसके बाद थाना प्रभारी के साथ वार्ता के लिए महिलाए राजी हुई। मामला क्या है- 25 मई को कंजकिरो मोड़ में एक सड़क हादसा हुई थी। उस हादसे में गोवरडीह के शंकर प्रजापति व उसके पुत्र सत्यम तथा पुत्री शालू की मौत हो गयी थी।
इन तीनों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था। इसी आलोक में पुलिस के द्वारा कंजकिरो व गोवारडीह के 21 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शनिवार को सैकडों महिलाओं ने थाना घेराव कर प्रर्दशन किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा करने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले गौतम महतो व सुरेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोगों पर पुलिस ने एक साजिश के तहत मुकदमा किया गया है। अगर इन निर्दोषों का नाम पुलिस नहीं हटाऐगी, तो थाना परिसर में अनिश्तिकालीन भुख हड़ताल में किया जायेगा। घेराव के पश्चात थाना प्रभारी शिवलाल टुडू व महिलाओं से वार्ता कर उन्हें वरीय पुलिस अधिकारी के आदेशानुसार एक लिखित आश्वासन दिया। जिसमें कहा गया कि कांड संख्या 27/2018 में नामजद निर्दोष ग्रामीणों पर किसी तरह की कार्रवाई नही की जायेगी और जांच कर निर्दोष लोगों का नाम हटा दिया जायेगा। इसके बाद महिलाओं ने घेराव आंदोलन खत्म किया। वार्ता में थाना प्रभारी के अलावा सअनि उमेश कुमार, उज्जवल कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार मंडल व महिलाओं के तरफ से जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मिसरीलाल महतो, कुमारी बुलटी, सुमित्रा प्रजापति, सबीता देवी, शांति देवी, कौशिल्या देवी, सुशिला देवी, उषा प्रजापति, सीता देवी, सुमित्रा देवी, मालती देवी, सोहरी देवी, जिरवा देवी, मीरा देवी, कुंती देवी, नेहा प्रजापति, सहोदरी देवी, पार्वती देवी, बीणा देवी, शांति देवी, शंकुलता देवी, जानकी देवी, पुनम देवी, द्रोपती देवी, प्रेमा देवी सहित सैकडों महिलाए शामिल थी। जिला परिषद सदस्य सह आजसू नेता टिकैत कुमार महतो ने कहा पुरे मामले में पुलिस बिना जांच-पड़ताल कर गा्रमीणों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्यवाई से ऊपरघाट के ग्रामीणों में उनके प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। इस पुरे प्रकरण में पुलिस कार्रवाई को लेकर बोकारो एसपी को अवगत कराया जायेगा। इधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलामंत्री लालचंद महतो ने कहा की राजनीति के तहत मामला दर्ज हुआ है और राजनीति के तहत समझौता भी। अब कार्रवाई भी राजनीति से ही होगी, इतनी घटिया राजनीति से लोगों को परे रहनी चाहिए। गांव के युवकों को न्याय मिलनी चाहिए।
शिवलाल टुडू, थाना प्रभारी-कंजकिरो मोड़ में हुई सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने 9 घंटे तक रोड जाम कर दिया था। रोड़ जाम को लेकर पुलिस ने नियमतः मामला दर्ज किया है। महिलाओं की बातों पर अमल किया जायेगा और जांच कर कार्रवाई की जायेगी।