श्रीनगर| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कश्मीर के उन पत्थरबाजों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे जिन्हें आतंकी तत्वों द्वारा गुमराह किया गया है| सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर की फिजा में बदलाव चाहती है| कुछ लोग यहां युवाओं को गुमराह कर रहे हैं| उन्हें पत्थरबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा है| बच्चों से गलतियां हो जाती हैं इसलिए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि जिन पत्थरबाजों को गुमराह किया गया है उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे| उन्होंने कहा कि यह कश्मीर के भविष्य का सवाल है| राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपील की कि वह अपने मार्ग से विचलित ना हो| केंद्र और राज्य सरकार कुछ ऐसी योजनाएं लाने जा रही है जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी| उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वो विकास का रास्ता अपनाएं विनाश का नहीं| राजनाथ सिंह गुरुवार को यहां के शेर ए कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक स्पोर्ट्स समारोह को संबोधित कर रहे थे| उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं को एक बेहतर भविष्य देना हमारी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी हम शिक्षा और खेल की ताकत के बल पर ही पूरी कर पाएंगे|
Related Articles
कश्मीर के पहाड़ों पर दौड़ने लगी शिक्षा की गाड़ी, जहां सड़क नहीं पहुंची वहां पहुंची विद्या भारती
Share nowबदलता कश्मीर – 2 जम्मू-कश्मीर से लौटकर नीरज सिसौदिया की रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों की दुश्वारियों की सबसे अहम वजह अशिक्षा और बेरोजगारी है। हिन्दुस्तान की आजादी के 70 वर्षों बाद भी कश्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाके शिक्षा से महरूम हैं। कुछ समय पहले तक हालात बेहद दयनीय थे लेकिन अब शिक्षा की बयार […]
कश्मीर के गुलमर्ग बर्फीला तूफान, रूसी पर्यटक की मौत, 7 को बचाया गया, कई लोग अब भी फंसे
Share nowगुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय गाइड सहित सात लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन ने ‘आर्मी रिज’ के नजदीक अफरवात चोटी के खिलानमार्ग को अपराह्न दो बजे […]
आतंकी मुठभेड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रहा यासीन मलिक गिरफ्तार
Share nowजम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। यासीन मलिक अपने समर्थकों के साथ शोपिया में हुए एनकाउंटर के विरोध में प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आज सुबह भारी संख्या में श्रीनगर में अलगाववादी एकत्रित हुए। इन अलगाववादियों का नेतृत्व अलगाववादी नेता यासीन मलिक कर […]