बिहार

सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में लगी आग

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर

सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में आज शुक्रवार की सुबह बिजली के पैनल में अचानक आग लग गई।आग लगने से पूरा डायलिसिस सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों की काफी मशक्कत के बाद बिजली के पैनल में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके कारण डायलिसिस केंद्र में भर्ती मरीज एवं इलाज कर रहे टेक्नीशियन सभी बाल बाल बच गए। घटना का कारण बिजली के वोल्टेज का बार-बार उतार-चढ़ाव के कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। घटना की सूचना पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एएन शाही ने जांच किया। वही डायलिसिस सेंटर में इलाजरत मरीजों को तत्काल डीएमसीएच स्थित डायलिसिस सेंटर भेजने को कहा गया ताकि मरीज का डायलिसिस किया जा सके। इस आगजनी की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *