उत्तराखंड

रीड्स को निजी कोष से एक लाख देंगे विधायक गहतोड़ी

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

विधायक कैलाश चन्द्र गहतोड़ी द्वारा रीड्स द्वारा संचालित पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया गया. श्री गहतोड़ी ने रीड्स संस्था के कार्यों की अत्यंत सराहना की व संस्था को पूरा सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया, व संस्था को समय से अनुदान न मिलने के कारण हो रहे धनाभाव को देखते हुए विधायक निधि से एक लाख रूपये अवमुक्त करने की घोषणा की व केन्द्र में विगत दो माह से रह रही बालिकाओं से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. रीड्स संस्था के अध्यक्ष कैलास चन्द्र लोहनी, सचिव भुवन चन्द्र गढ़कोटी, परियोजना निदेशक श्री जनक चन्द, श्रीमती सरोज चन्द, कु. विनीता चन्द, तारा आदि ने माननीय विधायक का आभार वयक्त किया एवं रीड्स के जहरखुरान गिरोह की घटनाओं से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के प्रस्ताव को सहयोग देने हेतु जीएम, एनएचपीसी बनबसा को निर्दशित किया कि वो इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *