देश पंजाब

ओल्ड शास्त्री नगर में बाबा बालक नाथ जी की चौकी और भंडारे का आयोजन

जालंधर। शहर के ओल्ड शास्त्री नगर इलाके में बाबा बालक नाथ जी की चौकी निकाली गई। इस अवसर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन भी किया गया। चौकी में कलाकारों ने बाबाजी के भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और उनकी पत्नी एवं पार्षद जसपाल कौर भाटिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, गौरव अरोड़ा, वरिंदर गांधी, निर्मल सिंह, रवि कुमार, हरदीप जीरेवाल, बलदेव सिंह लंबरदार, बाबा सतपाल समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *