देश यूपी

गोरखपुर उपचुनाव बना योगी के लिए नाक का सवाल, प्रचार में कूदे

गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नाक का सवाल बन गया है। यह सीट योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई है पहले योगी यहां से सांसद थे। अब यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डालने के लिए योगी आदित्यनाथ पूरा जोर लगा रहे हैं।

मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने सुबह मंदिर परिसर में ही जनता दरबार लगाया और लोगों से मुलाकात की। आज वह भूत कार्यकर्ताओं के तीन सम्मेलनों को संबोधित करने वाले हैं। यह सम्मेलन गोरखपुर ग्रामीण सहजनवा और कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में होंगे। इससे पहले सोमवार को भी योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *