पंजाब

बीबी जागीर कौर ने धरने को लेकर भाटिया के घर की महिला अकाली दल की बैठक

जालंधर| 26 जून को होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में जालंधर से महिला अकाली दल की कार्यकर्ता भी शामिल होंगी| धरना प्रदर्शन को लेकर अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर ने आज निगम पार्षद जसपाल कौर भाटिया के घर में महिला अकाली दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की|

बैठक में यह तय किया गया है कि 26 जून के धरने में बड़ी संख्या में अकाली दल महिला का जत्था शामिल होगा| साथ ही बैठक में बीबी जागीर कौर ने जसपाल कौर भाटिया के द्वारा वार्ड में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की|

बैठक में परमिंदर कौर पन्नू, जसपाल कौर भाटिया, जगजीत कौर गुलाटी, सुखबीर कौर चट्ठा, मनजीत कौर गुलाटी, परमजीत कौर, शमा सहगल, पूनम अरोड़ा, इंद्रजीत कौर, सोनिया अरोड़ा, जसवीर कौर, सुरेंद्र कौर, कमलजीत कौर, रंजीत कौर, सुखबीर कौर मक्कड़, पिंकी पोपली, रेखा रानी, नीलम ठाकुर, वीना कोहली, रेखा शर्मा, संतोष मेहता, उषा शर्मा, गगन अरोड़ा सुमन वर्मा विनायक खुल्लर बलविंदर कौर रेनू आहूजा और आशा नागपाल समेत बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं शामिल हुईं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *