पंजाब

डीसी दफ्तर के बाहर अकाली दल ने किया धरना प्रदर्शन, भाटिया के नेतृत्व में पहुंची टीम 

जालंधर| पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ आज शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर के उपायुक्त कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया| धरने में एक्स सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और पार्षद जसपाल कौर भाटिया की अगुवाई में वार्ड से बड़ी संख्या में लोगों का जत्था शामिल हुआ| लोगों का यह हुजूम  सरदार कमलजीत सिंह भाटिया के घर से धरने के लिए रवाना हुआ|

इसमें चरणजीत सिंह मक्कड़, सरदार बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, अमृतपाल सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह पोपली, दर्शन सिंह, नरेंद्र सिंह चीमा, सरदार जोगिंदर सिंह बंसल, महेंद्रपाल निक्का, अश्विनी कुमार, गौरव अरोड़ा, राकेश हैरी तनेजा और कश्मीर सिंह आदि शामिल हैं|

वहीं महिलाओं की 13 पार्षद जसपाल कौर भाटिया के नेतृत्व में रवाना हुई जिसमें शमां सहगल, जगजीत कौर गुलाटी, परमजीत कौर, सुरिंदर कौर, जसवीर कौर डेजी अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, इंद्रजीत कौर, कमलजीत कौर, पूनम अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा के अलावा अमरजीत सिंह,| मनमिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह भाटिया, वरिंदर गांधी, ठेकेदार सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *